फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधेरी और चांदनी रात के अनुसार लगते थे लड़का-लड़की के बारे में अनुमान

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग की टीम ने भ्रूण लिंग जांच करने के आरोप में दो लोगों को 19 अगस्त को काबू किया था। इसके बाद नांगल चौधरी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों को दो दिन की रिमांड पर लिया था। दोनों की पुलिस रिमांड पूरा होने पर शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

नांगल चौधरी थाना प्रभारी राज करण ने बताया कि दोनों ने पूछताछ में बताया कि प्रोब और मोबाइल के जरिये तीन-चार जांच अभी तक किया है। उन्होंने बताया कि साल 2018 में आरोपी भ्रूण लिंग जांच के आरोप में केस दर्ज हुआ था। इसके बाद आरोपी जितेंद्र वैद्द से मिला था। एचएसओ ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वैद्द ने बताया था कि अंधेरी और चांदनी रात के आधार पर लड़का-लड़की होने के बारे में जानकारी हो सकती है। इसके लिए आरोपी महिला से गर्भधारण के बारे में पूछते थे। इसके बाद अंधेरी और चांदनी रात (कृष्ण पक्ष-शुक्ल पक्ष) के अनुसार लोगों को लड़का-लड़की जन्म लेने के बारे में बताते थे। आरोपियों ने बताया कि प्रोब को लोगों को दिखाने के लिए कर रहा था। बता दें कि 19 अगस्त की रात स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर गांव भुंगारका में छापा मारा था। टीम ने निहालपुर निवासी जितेंद्र और विनोद को रंगे हाथ पकड़ा था। आरोपियों के पास से एक वायरलेस प्रोब, तीन मोबाइल, एक जैली बोटल, 30 हजार रुपये और कार आई-20 समेत अन्य साक्ष्य बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें