जिले में शनिवार को 22 नए कोरोना संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 1364 हो गई है। 21 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 939 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में कोरोना के 424 केस एक्टिव हैं। वहीं 22 नए केस में दौंगड़ा अहीर पुलिस चौकी के एक एएसआई समेत छह लोग शामिल हैं। पहले चौकी में एक संक्रमित कर्मी मिला था।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि एंटीजन टेस्ट में 14 लोगों कोरोना मरीज मिले हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को जिले में 22 केस आए हैं। छह मोबाइल टीमों ने 471 लोगों की स्क्रीनिंग की है। जिले में 22 अगस्त तक 89595 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 52865 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 23989 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 721 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। मिली जानकारी कोरियावास में दो कोरोना मरीज मिले हैं। दंपती दिल्ली से आया था और तबीयत खराब होने पर जांच कराई थी। मोहल्ला खरखड़ी में एक संक्रमित मिला है। पहले के मरीज के संपर्क में आने से कोरोना मरीज बना। मोहल्ला चांदुवाड़ा के दोनों पहले पहले के मरीज के कांटेक्ट हैं। दौंगड़ा पुलिस चौकी के छह कर्मी कोरोना मरीज मिले हैं। चौंकी को बंद कर दिया गया है। यहां पर तैनात पुलिस कर्मी के परिजन भी कोरोना मरीज हो गए है। इसमें पुलिस लाइन नारनौल का एक कर्मी भी चौकी में तैनात था और कोरोना मरीज आया था, अब उसके परिवार के चार लोग मरीज मिले हैं। वहीं दौगड़ा अहीर में दो लोग संक्रमित मिले हैं। दो एक पुलिस कर्मी के परिजन हैं। चौकी को कंटेनमेंट बनाकर कामकाज को कनीना में शिफ्ट कर दिया गया है। हुडा सेक्टर में दो मरीज मिले हैं, दोनों जेई के परिवार से हैं।