फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के भाई के पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने 30 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी। बीजेपी प्रदेश सचिव के भाई के पेट्रोल पंप भवानी फिलिंग स्टेशन ढाणी बाठोठा में रविवार को तीन बदमाशों ने हथियार दिखाकर 30 हजार रुपये लूटे। विरोध करने पर बदमाशों ने दो हवाई फायर भी किए। घटना के समय पंप पर सतीश कुमार और राजेंद्र कुमार नामक दो कर्मचारी तैनात थे। पुलिस ने बदमाशों द्वारा फायर किए खाली खोल भी बरामद किए हैं। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में होंडा सिटी कार में हथियारों से लैस तीन युवक आए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद नारनौल की तरफ भाग गए। पेट्रोल पंप संचालक उमेश मित्तल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लूट की जानकारी देते कर्मचारी सतीश कुमार ने बताया कि रविवार अल सुबह करीब पौने पांच बजे एक लाल रंग की होंडा सिटी गाड़ी जयपुर की तरफ से पंप पर आकर रुकी। गाड़ी में बैठे चालक ने 1700 रुपये का पेट्रोल डलवाया और इसका भुगतान भी किया। सतीश ने बताया कि तेल के पैसे लेकर जैसे ही मशीनों के पास रखी कुर्सियों में से एक पर बैठा तो अचानक से गाड़ी में पीछे की सीट पर बैठे दो युवक गन लेकर उस पर झपट पड़े। सतीश ने बताया कि लुटेरों ने उसको कुर्सी से नीचे गिराकर उसकी जेब से मोबाइल, पर्स और रात भर की तेल की बिक्री के पैसे लूट लिये। जब उसने विरोध किया तो एक लुटेरे ने हवा में फायर कर दिया। सतीश ने बताया कि इसके बाद लुटेरों ने पंप के केबिन के पास खड़े राजेंद्र कुमार पर भी पिस्तौल तानकर उससे भी रुपये लूटकर फायर कर नारनौल की तरफ फरार हो गए। पंप कर्मचारी ने बताया कि 30 हजार लूट की इस घटना की सूचना तुरंत नारनौल फोन करके मालिक उमेश मित्तल को दी। पंप कर्मी की सूचना मिलते ही पंप मालिक ने लूट की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी। जानकारी मिलते ही कुछ देर बाद नांगल चौधरी थाना प्रभारी संतोष कुमार मौके पर पहुंचे। बाद में नारनौल और महेंद्रगढ़ की सीआईए टीम के अलावा पुलिस की आईटी सैल की टीम पेट्रोल पंप पर पहुंच गई। आईटी सैल की टीम ने पंप पर लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले और पंप कर्मचारियों से मामले की विस्तार से जानकारी ली।
शिक्षा मंत्री के भाई के पेट्रोल पर भी हो चुकी है लूट
करीब ढाई तीन माह पहले बहरोड रोड पर राजस्थान बार्डर पर गांव मंढाणा में स्थित हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा के छोटे भाई राजेंद्र कुमार के पंप पर भी ठीक इसी तरह लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। इस पर पुलिस ने संज्ञान लेकर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। लूट की इस घटना में नारनौल के मोहल्ले मालीटीबा के युवक भी शामिल थे।
विज्ञापन

जल्द ही पकड़े जाएंगे लुटेरे : एसपी
पेट्रोल पंप पर लूट की घटना के मामले में एसपी चंद्रमोहन का कहना है कि पेट्रोल पंप पर लूट की घटना को गंभीरता से लेकर मामले की सभी एंगल से जांच की जा रही है। एसपी ने कहा कि उम्मीद है कि आरोपी जल्द की पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें