फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव मोसनुता में पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक सहित एक को किया काबू

विज्ञापन
फोटो नंबर 05- पुलिस हिरासत में आरोपी जगदीश। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। गांव मोसनुता में शनिवार शाम आरोपी जगदीश के मकान पर पुलिस ने छापा मारकर भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद किया है। आरोपी को रविवार को अदालत पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में नसीबपुर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि शनिवार शाम निजामपुर पुलिस चौकी को सूचना मिली कि गांव मोसनुता में जगदीश ने मकान में विस्फोटक सामग्री छुपा रखी है। सूचना मिलते ही थाना नांगल चौधरी व निजामपुर पुलिस ने आरोपी के मकान पर छापामारी की गई। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के मकान से 208 नियो जैल एक्सप्लोसिव छड़ें, दो पैकेट क्लास एक्सप्लोसिव, दो बंडल सेफ्टी फ्यूज, दो बंडल डेटोनेटर व एक एक्सप्लोजर मशीन बरामद की है। आरोपी से पूछताछ के दौरान बताया कि ये सभी विस्फोटक पदार्थ पत्थर तोड़ने के काम आता है। ज्यादातर कुआं खोदते वक्त जब कोई बड़ा पत्थर आ जाता है जिसको इसी विस्फोटक पदार्थ से तोड़ा जाता है। आरोपी यह सब राजस्थान से खरीदकर लाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। रविवार को आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में नसीबपुर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें