फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधोगढ़ की घाटी में मिले शव की दूसरे दिन भी नहीं हुई शनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सतनाली-महेंद्रगढ़ मुख्यमार्ग पर स्थित माधोगढ़ की घाटी में सोमवार को मिले शव की दूसरे दिन भी शनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने माधोगढ़ के सरपंच के बेटे के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव माधोगढ़ के सरपंच मुंशीराम के पुत्र धर्मेंद्र ने बताया कि 28 अक्तूबर दोपहर लगभग एक बजे सूचना मिली थी कि माधोगढ़ की घाटी में रोड के साथ एक व्यक्ति की लाश पड़ी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचा तो मृतक के गले पर कट और रस्सी के निशान थे। जिसे देख ऐसा प्रतीत होता है कि उक्त व्यक्ति की किसी ने रस्सी से गला घोंटकर और गला रेतकर हत्या की है। हत्या के बाद शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए घाटी में डाल दिया। पुलिस ने सरपंच के बेटे धर्मेंद्र सिंह के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें