फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी से वायु प्रदूषण का स्तर पहुंचा 343

विज्ञापन
शहर में पटाखे जलाकर आतिशबाजी करते बच्चे। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
रविवार को दीपावली पर लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। जिससे जिले में प्रदूषण का स्तर बहुत खराब हो गया। प्रदूषण बोर्ड के अनुसार नारनौल शहर में हवा में पीएम (पार्टिकुलेट मैटर) 2.5 का स्तर 343 रहा। जोकि बहुत खराब है। इससे पहले शनिवार को यह स्तर 253 था। हालांकि रेवाड़ी व धारूहेडा में प्रदूषण का स्तर नारनौल के बराबर रहा।
विज्ञापन

रविवार को दीपावली पर्व पर प्रशासन ने पटाखा चलाने के लिए रात आठ से रात दस बजे तक का समय निर्धारित किया था। लेकिन लोगों ने देर रात तक जमकर आतिशबाजी की। इससे प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। प्रदूषण बोर्ड द्वारा करीब छह महीने पहले नारनौल के लघु सचिवालय में प्रदूषण मापक यंत्र लगवाया था। बोर्ड के अनुसार सोमवार शाम चार बजे तक प्रदूषण का स्तर पीएम 2.5 का स्तर 343 रहा। वहीं पीएम 10 का स्तर अधिकतम 421 व न्यूनतम 116 तथा एवरेज 119 रही।
बता दें कि दीवाली पर हर बार प्रदूषण में इजाफा होता है। क्योंकि आतिशबाजी की खपत बढ़ रही है। बेमानक बनाए गए पटाखों से वातावरण में सल्फर डाई ऑक्साइड, कार्बन डाई ऑक्साइड, नाइट्रोजन व मीथेन तथा अन्य गैस निकलती है। ये गैस वायुमंडल में हवा के साथ फैल जाती है और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती हैं। इनसे बचाव बहुत जरूरी है। आतिशबाजी से सांस के मरीजों को भारी परेशानी रही। पटाखों से ध्वनि प्रदूषण भी बहुत होता है। आमतौर पर पटाखों से 75 डेसिबल ध्वनि होती है। जो कानों के लिए नुकसानदायक है। 30 से 35 डेसिबल तक के धमाके नुकसानदायक नहीं होते। अधिक तेज आवाज वाले पटाखों से कान का पर्दा फटने और बहरापन होने की आशंका रहती है।
विज्ञापन

आतिशबाजी से छह जगहों पर लगी आग
फायर विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में रविवार रात हुई आतिशबाजी के कारण आठ जगहों पर और नारनौल क्षेत्र में छह जगह आग लगी। जिसमें तीन जगहों पर गांवों में आग लगने से कड़बी जल गई। वहीं, नारनौल शहर में दो जगहों पर कूडे़ के ढेर में आग लगी है। आग लगने किसानों की 500 मण कड़बी जल गई है।
विज्ञापन

नारनौल पीएम 2.5 के अनुसार
दिनांक अधिकतम न्यूनतम एवरेज
28 अक्तूबर 500 217 343
27 अक्तूबर 321 105 253
26 अक्तूबर 369 113 259
25 अक्तूबर 386 53 244
24 अक्तूबर 388 56 194
23 अक्तूबर 346 73 193
धारूहेड़ा
28 अक्तूबर 488 247 343
27 अक्तूबर 338 85 274
26 अक्तूबर 348 143 281
25 अक्तूबर 392 99 266
24 अक्तूबर 369 74 259
23 अक्तूबर 316 75 228
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें