फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने घर में घुसकर हथियारों के बल पर की लूट, मांगी रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला करेलिया बाजार में बदमाशों ने घर में घुसकर सोने की चेन, कान की बाली, 80 हजार रुपये की नकदी लूट ली। बदमाश जाते समय तीन लाख रुपये की रंगदारी के लिए धमकी दे गए। बदमाशों ने कहा कि अगर रुपये नहीं दिए तो तुम्हारी बेटियों को उठा ले जाएंगे। घटना के बाद एसपी मौके पर पहुंचे और परिवार की सुरक्षा के लिए घर के बाहर चार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला करेलिया बाजार में रहने वाले रमेश पहले आरएमपी चिकित्सक थे। अब बीमार होने के चलते घर पर ही रहते हैं। पुलिस को दी शिकायत में रमेश ने बताया कि सोमवार की रात 11 बजे गीतांश अपने कुछ साथियों को लेकर उनके घर पहुंचा। कैंपर गाड़ी से उनके दरवाजे को टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक लेकर घर के अंदर घुस आया। पूरा परिवार डरकर एक कमरे में चला गया।
रमेश ने बताया कि गीतांश के हाथ में रिवॉल्वर थी। उसके अन्य 5-6 साथियों के पास तलवार, डंडे व अन्य हथियार थे। आरोप लगाया कि बदमाशों ने हथियारों के बल पर अलमारी से 80 हजार रुपये की नकदी, ढाई तोले की सोने की चेन, चांदी की पाजेब लूट ली। जाते समय बदमाशों ने उसकी पत्नी कृष्णा देवी के कान में पहनी हुई सोने की एक बाली भी तोड़ ली। आरोप है कि जाते समय बदमाशों ने तीन लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। साथ ही कहा कि अगर रुपये नहीं दिए तो तुम्हारी बेटियों को उठा ले जाएंगे, पूरे परिवार को खत्म कर देंगे।
विज्ञापन

रमेश ने बताया कि उनकी बेटी पूजा, मोनिका, छोटा बेटा लवेश भी उस समय घर पर थे। मोनिका निजी स्कूल में नौकरी करती है। उसे कुछ दिन पहले ही सैलरी मिली थी। कुछ अन्य पैसा जुटाया गया था। नवंबर में बड़ी बेटी पूजा की शादी की तैयारी के लिए कुछ खरीदारी करनी थी। इसलिए 80 हजार रुपये घर पर रखे थे।
घटना के बाद कनीना डीएसपी साधुराम और एसपी दीपक सहारण टीम सहित मौके पर पहुंचे। मुआयना कर परिवारजनों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। वहीं, परिवार की सुरक्षा के लिए एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक चार सुरक्षाकर्मी पीड़ित के घर के बाहर तैनात कर दिए।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीम लगातार छापेमारी कर रही है। वारदात की सीसीटीवी फुटेज जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। परिवार को सुरक्षा देने के लिए घर के बाहर चार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- दीपक सहारण, एसपी, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें