रक्षाबंधन की पूर्व चोरों ने भीड़ का फायदा उठाते हुए महिला के गले से सोने की चैन तोड़ ली। कस्बे के बस स्टैंड पर बस में चढ़ते समय अज्ञात चोर ने एक महिला की चेन झपट कर ली। दादरी जिले के गांव दगड़ौली की पीड़ित महिला अंजू पत्नी विनय ने बताया कि वह बुधवार को जब वह सतनाली बस स्टैंड से शाम 4.15 बजे दादरी जाने वाली बस में चढ़ रही थी तो किसी ने उसके गले में पहनी सोने की चेन निकाल ली।
पीड़ित महिला ने बताया कि किसी महिला ने बस में भीड़ होने का फायदा उठाते हुए बस में चढ़ते समय उसके गले से करीब 60 हजार रुपये कीमत की सोने की चैन जिसमें लॉकेट भी था। उन्होंने बताया कि जब तक वह कुछ समझ पाती, महिला चेन लेकर वहां से गायब हो गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी जिसके बाद बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई लेकिन वे खराब निकले। पीड़िता ने बताया कि वह सतनाली में प्रतिदिन पढ़ने के लिए आती है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देकर चोर को पकड़कर कर चैन बरामद करने की गुहार लगाई है। रक्षाबंधन के मौके पर रोडवेज की ओर से निशुल्क यात्रा का तोहफा दिया गया था। बुधवार दोपहर बाद से फ्री यात्रा शुरू होने के बाद रोडवेज बसों में भीड़ बढ़ने लगी थी, जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक थी। हालांकि हरियाणा पुलिस जवान के बस अड्डों पर तैनात किए गए थे।