फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर अपहरण गैंग के मास्टर माइंड विकास उर्फ विक्की को 27 तक रिमांड पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जयपुर अपहरण गैंग के मास्टर माइंड विकास उर्फ विक्की को पुलिस ने 5 दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा रिमांड पर आरोपी से फिरौती की रकम के बारे में पूछताछ की जाएगी। इस गैंग के तीन अन्य लोगों को अदालत ने जेल भेज दिया है। मामले में अब तक 11 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन

जयपुर अपहरण गैंग के मास्टर माइंड विकास उर्फ विक्की को एसआईटी ने सोमवार को अदालत में पेश किया। जहां अदालत ने आरोपी को 27 जुलाई तक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से फिरौती की रकम के बारे में पूछताछ करेगी। आरोपी से हथियारों के बारे में भी पूछताछ होगी। इस केस में पकड़े गए अन्य आरोपी अभय यादव, सुनील यादव, राहुल यादव को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मास्टर माइंड विकास उर्फ विक्की को जयपुर एसआईटी ने शनिवार को मुंबई से गिरफ्तार किया था। जयपुर में यह अपहरण गैंग अक्तूबर 2018 से सक्रिय था। यह गैंग लोगों को पैसे कमाने के लिए ऑफर देकर राजस्थान बुलाता था।यहां उनका अपहरण कर उनको टॉर्चर करता था। इसके बाद उनसे फिरौती वसूलता था। अब तक करीब 12 लोग इस गैंग का शिकार बन चुके थे।
गैंग के 11 में से 10 हरियाणा के
महेंद्रगढ़ जिले के गांव गुढ़ा निवासी दीपक, गांव गुढ़ा निवासी पवन जांगिड़, कौथल खुर्द निवासी राहुल, पहाड़वास निवासी भवानी, झगड़ौली निवासी अनुपम, पाथेड़ा निवासी जितेंद्र, राजस्थान निवासी लोकेंद्र को 14 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। गुढ़ा निवासी विकास उर्फ विक्की, रेवाड़ी निवासी सुनील कुमार, महेंद्रगढ़ निवासी राहुल यादव, नारनौल निवासी अभय को 20 जुलाई देर रात को गिरफ्तार किया गया है। गैंग के अब तक कुल 11 सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। जिसमें मास्टर माइंड सहित दस हरियाणा के निवासी है। इन 10 में से 9 महेंद्रगढ़ जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें