फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर बरातियों से भरी बोलेरो पलटी, दूल्हे की भांजी की मौत, 13 घायल, मचा कोहराम

Fri, 12 Jul 2019 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रगढ़/नारनौल (हरियाणा)
विज्ञापन
निजी अस्पताल में उपचाराधीन घायल महिला और बच्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गांव गुर्जरवास के पास बुधवार रात करीब एक बजे को घर लौट रही बरात की बोलेरो का सामने से आ रहे अज्ञात वाहन को बचाने के चक्कर में संतुलन बिगड़ गया, जिससे बोलेरो पेड़ से जा टकराकर पलट गई।

विज्ञापन


हादसे में बोलेरो में सवार दूल्हे की छह वर्षीय भांजी की मौत हो गई। जबकि तीन बहनों, आठ बच्चों सहित 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में तीन बच्चे 2-2 वर्ष के हैं। घायलों को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

गांव खातोद निवासी जसवंत ने बताया कि बुधवार को उसके भतीजे विकास की शादी थी। बरात खातोद से तुर्कियावास (अटेली) गई थी। बरात में खाना खाने के बाद दो गाड़ियों में औरतों और बच्चों को घर के लिए रवाना कर दिया। आगे चल रही बोलेरो में बच्चों सहित 14 लोग बैठे थे।
विज्ञापन


बोलेरो जब गांव गुर्जरवास के पास पहुंची थी तो सामने से आ रहे अज्ञात वाहन को बचाने के चक्कर में चालक का संतुलन बिगड़ गया। जिससे गाड़ी पेड़ से टकरा गई। हादसे में नौ बच्चों सहित 14 लोग घायल हो गए।

घायलों को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। दिल्ली जाते समय गंभीर रूप से घायल दूल्हे की भांजी छह वर्षीय सानवी ने रास्ते में दम तोड़ दिया। समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था।

ये हुए घायल
हादसे में सरिता पत्नी सचिन (32), परिशा पुत्री सचिन (2), नरवीर रोहित पुत्र कृष्ण (14), निर्मला पत्नी जसवंत (32) मुस्कान पुत्री जसवंत (13), साहिल पुत्र जसवंत (13) आरती पुत्र यादराम (16), रवींद्र पुत्र यादराम (10), मंजिता पुत्री छोटे लाल (23), प्रमिला पत्नी जितेंद्र (22), रेणु पत्नी रोहताश (23), निलेश पुत्र रोहताश (2), नवीश पुत्र रोहताश (2) गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्चों में नवीश और निलेश जुड़वां हैं। घायलों को दिल्ली, जयपुर, महेंद्रगढ़ के अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। साहिल, मंजिता, निर्मला की हालत में सुधार है, उनको उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

खुशियां बदली मायूसी में
हादसे के कारण शादी की खुशियां मायूसी में बदल गई। बताया जाता है कि हादसे के समय फेरे की रस्म चल रही थी। सूचना मिलने पर आगे की रस्में जल्दबाजी में की गई। सुबह चार बजे विदाई की गई। वीरवार को कोई रस्म नहीं की।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें