फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो पलटने से महिला की मौत] तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रघुनाथपुरा के पास थ्री व्हीलर पलटने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रुप से घायल हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। सिटी थाना पुलिस ने चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हमीदपुर निवासी रेखा रानी, सावित्री, नीना व प्रेमलता समेत करीब 10- 11 महिलाएं थी व्हीलर से शनिवार दोपहर में नारनौल आ रही थी। रघुनाथपुरा के पास ऑटो की गति तेज होने से पलट गया और इसमें चार महिलाओं को गंभीर चोंटे आई। स्थानीय लोगों ने चारों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर सावित्री (46) की हालत अधिक गंभीर होने पर डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। जांच अधिकारी राम भगत ने बताया कि परिजन रोहतक पीजीआई लेकर जा रहे थे। बीच में सावित्री की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दि या है। तीन अन्य की हालत में सुधार है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें