गांव कालबा के पास कार की चपेट में आने से राहगीर की मौत हो गई। पुलिस ने वीरवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार नायन पंचायत के अंतर्गत आने वाली ढाणी सांगावाली निवासी अजीत (37) बुधवार की शाम गांव काबला के पास सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही मारुति कार की चपेट में आ गया। स्थानीय लोग उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई। जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के बताए कार नंबर पर वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अजीत इकलौता था और खेतीबाड़ी का कार्य करता था। अजीत के दो बच्चे है। शाम को पैदल घर की ओर जा रहा था और कार से हादसा हो गया।