मंडी अटेली। ताजपुर में बाबा नृसिंह सिंह भगवान क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार को शुरू हो गई। उद्घाटन सिंचाई विभाग के एसडीओ अशोक यादव ने किया। पहला मुकाबला ढाणी बाठोठा व गुवानी के बीच हुआ। इसमें ढाणी बाठोठा ने मुकाबला जीत लिया। प्रतियोगिता में 34 टीम हिस्सा ले रही हैं।
पूर्व सरपंच इंद्रजीत व राजकुमार टाइगर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस मौके पर बनवारी साहब, राजाराम प्रधान, नंदलाल प्रधान, रोहताश पटवारी, सोमबीर राजपुरा, योगेश कुमार आदि मौजूद रहे। सरपंच ने बताया कि क्रिकेट में प्रथम आने वाली को टीम को 51 हजार, द्वितीय को 31 हजार व तृतीय को 11 हजार व चतुर्थ को 5100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में मैन ऑफ सीरीज को भी 5100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
मेले में समापन समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी जगमोहन शर्मा होंगे। 12 मार्च को बाबा नृसिंह दास मेले में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके बाद 13 मार्च को वाॅलीबॉल स्मेसिंग में प्रथम को 31 हजार व द्वितीय को 15 हजार व तृतीय को 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। वही कबड्डी प्रतियोगिता 14 मार्च को होंगी। इसमें प्रथम को 21 हजार , द्वितीय को 11 हजार, तृतीय को 4100 व चतुर्थ को 2100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। कुश्तियां भी इसी दिन होगी जो 51 रुपये से 31 हजार रुपये तक की होंगी। मेले में लंबी कूद, ऊंची कूद व लड़के तथा लड़कियों की दौड़ भी करवाई जाएगी। कबड्डी प्रतियोगिता 13 मार्च में प्रथम विजेता टीम को 21 हजार, द्वितीय 11 हजार, तृतीय 4100 सौ रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। बाबा का जागरण व भंडारा 14 मार्च को होगा। जिसमें संजय पटेली, कंचन यादव, अरुण बोस, मनु तंवर, मनीषा मरजानी आदि कलाकार रंगारंग कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगे।