फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए हुई क्रिकेट प्रतियोगिता

Tue, 23 Sep 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 10टॉस उछाल कर प्रतियोगिता का शुभारंभ करते पुलिस अ​धिकारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
नांगल चौधरी। सेवा पखवाड़ा के तहत पुलिस ने गांव कमानिया में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक करना और खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना था।
विज्ञापन



पुलिस ने गांव कमानिया में क्रिकेट मैच का आयोजन किया। इस दौरान, थाना प्रबंधक निरीक्षक भगत सिंह और एसआई हरीश ने ग्रामीणों और विशेषकर युवाओं से बातचीत की। प्रतियोगिता के बाद, विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इससे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा।
इस अवसर पर, थाना प्रभारी ने अपील की कि वे नशे के व्यापार से संबंधित किसी भी जानकारी को पुलिस को दें। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से कहा कि वे नशे के दलदल से बाहर निकलकर देश और समाज के विकास में योगदान दें। सभी युवाओं को एक स्वस्थ और नशा मुक्त जीवन जीने की दिशा में नशा न करने की शपथ भी दिलाई गई। इसके अतिरिक्त, पुलिस ने थाना परिसर में पौधारोपण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें