फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पेयजल की गुणवत्ता के बारे में किया जागरूक

Wed, 28 May 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 1धानोता के राजकीय विद्यालय में छात्रों को जल संरक्षण के बारे में बताते हुए खंड संसाधन सं
विज्ञापन
निजामपुर। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जल और स्वच्छता सहायक संगठन के खंड संसाधन संयोजक अशोक यादव ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय धानोता में जल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन

अध्यक्षता विद्यालय की मुख्याध्यापिका सुषमा देवी ने की। खंड संसाधन संयोजक ने जल संरक्षण का संदेश, व्यवहार परिवर्तन संप्रेषण आदि विषयों पर जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति पेयजल की गुणवत्ता के बारे में जागरूक हो। उन्होंने बताया कि अगर आप कहीं पर भी नल को खुला चलते देखते हो तो उसको तुरंत बंद कर दें।
विज्ञापन

इस माैके पर जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि घरेलू कार्य में बाल्टी और डिब्बे का उपयोग करके भी जल संरक्षण किया जा सकता है। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक राजबीर सिंह, अजय कुमार, नरेश कुमार, रोशन लाल, दिनेश कुमार, जयपाल, आशा और सोनम आदि भी उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें