गांव गढ़ी में सोमवार को एक क्रशर पर काम करते समय एक युवक पट्टे पर गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। युवक असम के बगई जिले के अबदागुई गांव का रहने वाला था। वह कई दिनों से क्रशर पर काम कर रहा था। इकराम पुत्र अब्दुलकला निवासी जिला सिरंग, गांव छटाबारी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मृतक सलेमान पुत्र जनेल शेख (24) गांव गढ़ी में क्रशर पर काम करता था, वह उसका रिश्तेदार था।
सोमवार को वे दोनों ही क्रशर पर काम कर रहे थे कि अचानक उसका पैर फिसल गया जिससे वह पट्टे पर गिर गया। गिर जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। क्रशर कर्मचारियों ने उसे सिविल अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया जहां उसे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।