नारनौल। हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों व रेडक्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में मनाए जा रहे सीपीआर जागरूकता सप्ताह के तहत वीरवार को राजकीय पीजी व महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
कपिल कुमार ने विद्यार्थियों को हृदयाघात के दौरान सीपीआर और कृत्रिम श्वास देने की विधि बताई। बताया कि सीपीआर प्राथमिक उपचार का महत्वपूर्ण भाग है। इससे समय पर सहायता देकर व्यक्ति के प्राण बचाए जा सकते हैं। संवाद