फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदी गोशाला में गायों की दुर्दशा को लेकर फूंका नगर परिषद का पुतला

विज्ञापन
फोटो नंबर 06- नंदी गौशाला की दयनीय हालत को लेकर महावीर चौक पर नगर परिषद का पुतला फूंकते गौभक्त। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
गांव रघुनाथपुरा में स्थित नंदी गोशाला में गायों की दुर्दशा का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गायों की दयनीय हालत को लेकर शुक्रवार को गोभक्त चितवन वाटिका में एकत्रित हुए। इसके बाद नगर परिषद के सामने नारेबाजी करते हुए महावीर चौक पर नगर परिषद का पुतला फूंका।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गोशाला में गायों की संख्या व अन्य सुविधाओं की जानकारी के लिए आरटीआई के तहत सूचना मांगी गई थी। लेकिन, नगर परिषद ने अभी तक इसकी सूचना नहीं दी है। सूचना में गोशाला में कितनी गायें व नंदी गोशाला को प्रशासन क्या सेवाएं उपलब्ध करवा रहा है। गोशाला को सीधे तौर पर प्रशासन संभाल रहा है या ठेके पर है। गोशाला को समाजसेवियों द्वारा दी जा रही मद का लिखित श्वेत पत्र जारी करने की सूचना मांगी गई है। गोभक्तों ने मांग की मुख्यमंत्री इस मामले को स्वयं संज्ञान में ले। विरोध प्रदर्शन में पर वैद्य किशन वरिष्ठ, शीशराम, प्रवीण, अश्वनी, लीलाराम सैनी, उमराव, रघुबीर सिंह, तरूण, हेमंत, सुमित कुमार, प्रदीप, अनिल, नवीन कुमार, संदीप, अमन, सुरेश यादव व राजू समेत अनेक गौभक्त मौजूद थे।
साजिश के तहत बनाई वीडियो : हेमंत
नप के कार्यकारी अभियंता हेमंत कुमार ने कहा कि एक व्यक्ति ने जानबूझ कर बीमार गायों की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल की है। उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति पर नप के लाखों रुपये बकाया है। कुमार ने कहा कि पहले से बीमार गायें गोशाला में आई थी। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। उन्होंने कहा कि आशंका है कि गायों के पेट में प्लास्टिक की थैली हो सकती है। इसके लिए डॉक्टर गायों की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोशाला को कोई भी व्यक्ति जाकर देख सकता है।
विज्ञापन

एनजीओ को देने पर विचार : सैनी
गोशाला की देखरेख नप के उपाध्यक्ष मनोज जांगड़ा कर रहे है। उन्होंने भी गायों की हालत देख नप से डॉक्टरों की मांग की थी। नप की चेयरपर्सन भारती सैनी ने बताया कि पूरे मामले को डीसी के संज्ञान में लाया गया है। गोशाला को एनजीओ को सौंपने पर विचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि गोशाला में गायों के लिए चारा समेत अन्य सुविधाओं की कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें