फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों को दें सदैव सम्मान : आर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने कहा कि जो समाज शहीदों को भूल जाता है वह कायम नहीं रह सकता। हमें शहीदों को सदा सम्मान देना चाहिए। आज देश में ऐसे ही शहीदों को सम्मान देने वाली सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही है। राज्यपाल ने कहा कि समाज के लोग वीर योद्धा चुन्नीलाल के जीवन और चरित्र से प्रेरणा लें।
विज्ञापन

उन्होंने गांव भोजावास की आईटीआई में गुरु रविदास विश्व महापीठ के तत्वावधान में एससी रेजीमेंट के एकमात्र जीवित योद्धा 100 वर्षीय हवलदार चुन्नीलाल के सम्मान समारोह में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. आंबेडकर फाउंडेशन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सदस्य सूरजभान कटारिया ने की। राज्यपाल ने भोजावास में बनाई जाने वाले एससी शोध संस्थान के भवन के निर्माण के लिए 11 लाख रुपये दिए। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने 11 लाख, डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने 5 लाख रुपये दिए। राज्यपाल ने खेड़ी में दलित स्मृति स्थल के लिए भी 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। पूर्व केंद्रीय मंत्री संघप्रिय गौतम, हरियाणा विधानसभा की डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने भी सम्मान समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर डीसी जगदीश शर्मा, पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन, रविदास महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष हितेंद्र चौधरी, रामनिवास खेड़ी, विनोद कुमार, सरपंच मंजू देवी, शेर सिंह फौजी, रूप सिंह राणा, राजेंद्र सिंह, जयप्रकाश आंबेडकर समिति के अध्यक्ष सूबे सिंह, महावीर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें