फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मरने के बाद गोदान नहीं...जीते जी गोपालन दिलाएगा मुक्ति

Mon, 18 Aug 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:74- श्रीकृष्ण गोशाला कनीना में गायों की सेवा करते गोसेवक--संवाद
विज्ञापन
कनीना। हिन्दू धर्म में गोदान का विशेष महत्व है। कहा जाता है मृत्यु के बाद वैतरणी पार करने के लिए गोदान की आवश्यकता होती है लेकिन गोपालन के लिए लोग कम ही आगे आते हैं।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण गोशाला कनीना की प्रबंधन कमेटी ने अब जीते जी गोपालन की अनूठी पहल पेश की है। इसके तहत अब कोई भी महज 5100 रुपये सहयोग राशि देकर एक वर्ष के लिए एक गाय को गोद ले सकता है।
गोशाला की प्रबंधन समिति की ओर से 5100 रुपये की राशि को गोवंश की देखरेख पर खर्च किया जाएगा। गोशाला प्रधान भगत सिंह ने बताया कि श्री कृष्ण गोशाला की ओर से यह पहल शुरू की गई है। लोग भी गोशाला की गायों को गोद लेने के लिए आगे आ रहे हैं।
विज्ञापन

इस पहल से गोशालाओं में गोवंश की देखरेख में बड़ा सुधार होगा। साथ ही गोवंश के प्रति लोगों का प्रेम भी बढ़ेगा। इस सहयोग राशि का प्रयोग गोवंश की देखभाल के लिए किया जाएगा। गोशालाओं में गोवंश की देखरेख के लिए व्यवस्थाओं में सुधार होगा। इससे गोवंश की देखभाल में प्रबंधन समितियों को मदद मिलेगी।

फोटो संख्या:74- श्रीकृष्ण गोशाला कनीना में गायों की सेवा करते गोसेवक--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें