लोगों की थर्मल जांच करते स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : Narnol
नारनौल। कोरोना वायरस केे लेकर लोग गंभीर नहीं हो रहे हैं। रविवार को एक बैंककर्मी और उसकी पत्नी ने कोरोना वायरस का सैंपल दिया था। लेकिन रिपोर्ट का इंतजार किए बिना ही, रक्षाबंधन पर बहन से बैंककर्मी ने राखी बंधवा ली। मंगलवार की सुबह जब बैंककर्मी दंपती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो हेल्थ विभाग ने उसके संपर्क में आए लोगों के एंटीजन टेस्ट कराया। इसमें दस लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। जिले में मंगलवार को 26 नए कोरोना वायरस केस आए हैं।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में मंगलवार को 26 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 855 हो गई है। वहीं मंगलवार को 23 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में 682 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जिला में कोरोना के 172 केस एक्टिव हैं। सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को सात मोबाइल टीमों ने 502 लोगों की स्क्रीनिंग की है। जिले में चार अगस्त तक 83000 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। 48320 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 16528 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 454 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
केशव नगर में 12 और संघीवाड़ा में 13 मरीज मिले
संघीवाड़ा में पहले एक बुजुर्ग महिला संक्रमित मिली थी। हेल्थ विभाग को महिला के पॉजिटिव आने की पूरी जानकारी नहीं हो सकी। इसके बाद महिला के परिजनों का एंटीजन टेस्ट कराया गया। इसमें महिला के परिवार के अन्य लोग कोरोना वायरस संक्रमित मिले हैं। इमसें एक की मोबाइल दुकान और दूसरा एक कपड़े की दुकान पर काम करता है। जबकि अन्य का भी कारोबार है। इसके अलावा घर के अन्य सदस्य भी संक्रमित हुए हैं। हेल्थ विभाग ने संघीवाड़ा में उनके घरों के आसपास दवा का छिड़काव कराया है। इनके संपर्क में आने वालों का भी सैंपल लिया जाएगा। इसमें एक का मोबाइल की दुकान है और अन्य दुकानों पर भी जाता है। दूसरा केशव नगर में बैंककर्मी और उसनी पत्नी के मरीज मिलने के बाद परिवार के लोग कोरोना मरीज मिले हैं। इसमें बैंककर्मी के बहन, बच्चे समेत अन्य शामिल हैं। एक केस सिलारपुर का है। लेकिन, इसे केशव नगर से जोड़ा गया है। ऐसे में केशव नगर में कुल 13 कोरोना मरीज मिले हैं। एरिया को सैनिटाइज कि या गया है।
बिहार से आया जवान सीमा सुरक्षा बल में कार्यरत है, 11 का हुआ एंटीजन टेस्ट
मंडी अटेली। अटेली सीएचसी के अंतर्गत मंगलवार को फतेहपुर गांव में एक जवान कोराना वायरस से संक्रमित मिला है। जवान सीमा सुरक्षा बल में कार्यरत है और बिहार से आया है। अटेली स्वास्थ्य की टीम और आयुष विभाग के चिकित्सक मौके पर पहुंच कर अग्रिम कार्रवाई की। वहीं गुजरवास में सोमवार को मिले संक्रमित केस मोबाइल विक्रेता के संपर्क में आने वालों की की एंटीजन सैंपलिंग और थर्मल स्क्रीनिंग की। संक्रमित के संपर्क में आने वाले 11 लोगों के सैंपल लिए सभी निगेटिव रिपोर्ट आई। अटेली सीएचसी एरिया में संक्रमित की संख्या 135 हो गई है।