फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 लाख का पैकेज छोड़कर अभिषेक ने पास की यूपीएससी परीक्षा

विज्ञापन
अभिषेक को बधाई देते अध्यापक। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। लोक सेवा आयोग का परिणाम मंगलवार को घोषित हो गया। जिसमें गांव भांखरी निवासी अभिषेक ने 288वां रैंक हासिल किया। अभिषेक ने तीसरे प्रयास में यह परीक्षा उत्तीर्ण की। पिछले वर्ष अभिषेक ने 595 रैंक हासिल किया था। अभिषेक के पिता सरकारी अध्यापक है। आईएएस की परीक्षा उत्तीर्ण करने की खबर मिलते ही अभिषेक के घर पर लोगों का बधाई देने का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

अभिषेक ने प्राईमरी कक्षा से बारहवीं तक की पढ़ाई सरस्वती स्कूल नसीबपुर में थी। इसके बाद एनआईटी कुरुक्षेत्र से बीटेक की पढ़ाई की। बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद डीयू यूनिवर्सिटी से एमए दर्शनशास्त्र में दाखिला लिया। लेकिन उन्होंने डिग्री पूरी डिग्री हासिल नहीं। पेप्सीको पटियाला में अच्छा पैकेज मिलने पर नौकरी करने लग गए। लेकिन उनके पिता का सपना बेटे को आइएसएस बनाने का था। इसके लिए पिता बार-बार उसे मोटिवेट करते थे। अभिषेक के दोस्त आलोक ने आइएसएस बनने के लिए उसे मोटिवेट किया। दोनों पटियाला में पेप्सी को में नौकरी करते थे। आलोक झारखंड का रहने वाला था। नौकरी छोड़कर अभिषेक आइएएस की तैयारी के लिए जी तोड मेहनत करने लग गए। उन्होंने 17 लाख पैकेज की नौकरी छोड़ तैयारी में लगे हुए थे। कठिन परिश्रम के बाद तीसरे प्रयास में अभिषेक ने 288वां रैंक हासिल कर आइएएस की परीक्षा उत्तीर्ण की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें