फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: सड़क हादसे में चचेरे भाइयों की मौत, शादी समारोह में आ रहे थे नारनौल

Thu, 14 Nov 2024 03:17 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

ततारपुर थाना क्षेत्र के गांव जिंदोली के 23 वर्षीय संजय व 24 वर्षीय राकेश बुधवार शाम करीब 5 बजे घर से बाइक पर एक शादी समारोह में शिरकत करने के लिए आ रहे थे। संजय व राकेश आपस में चचेरे भाई हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल की सीमा से सटे जिला बहरोड़ कोटपूतली के गांव भगवाड़ी में बुधवार रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई रेवाड़ी रोड स्थित एक मैरिज गार्डन में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे थे। वीरवार सुबह पुलिस ने दोनों का बहरोड़ के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतकों के परिजन की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ततारपुर थाना क्षेत्र के गांव जिंदोली के 23 वर्षीय संजय व 24 वर्षीय राकेश बुधवार शाम करीब 5 बजे घर से बाइक पर एक शादी समारोह में शिरकत करने के लिए आ रहे थे। संजय व राकेश आपस में चचेरे भाई हैं और रात करीब सवा 7 बजे रास्ते में भगवाड़ी गांव से आगे पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीरावस्था में दोनों को शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उन्हें कोटपूतली लेकर जा रहे थे कि रास्ते में राकेश की मौत हो गई, जबकि संजय की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई।

गौरतलब है कि दोनों भाई इतिहास विषय में एमए की पढ़ाई कर रहे थे और कुछ माह पूर्व ही दोनों की एक ही घर में सगाई हुई थी। अब अगले साल दोनों की शादी होने वाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें