फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रूण जांच मामले में डाक्टर की जमानत पर फैसला आज

Fri, 17 Feb 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रूण जांच मामले में फंसी डॉ. अलका बिश्नोई द्वारा लगाई गई जमानत याचिका पर शुक्रवार को कोर्ट द्वारा फैसला सुनाया जाएगा। इस बारे में 14 फरवरी को अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनी थी। जिसके बाद जमानत याचिका पर 17 फरवरी को फैसला सुनाने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि गत वर्ष 23 नवंबर को स्वास्थ्य विभाग रेवाड़ी व नारनौल के अलावा सीआईए रेवाड़ी की टीम संयुक्त रूप से महेंद्रगढ़ रोड स्थित बिश्नोई अस्पताल में छापामार कार्रवाई की थी। इस दौरान टीम ने अस्पताल संचालिका को एक गर्भवती महिला का अल्ट्रासाउंड करते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। उस समय मामले ने काफी जोर पकड़ा था। वहीं इस मामले में पुलिस ने मौके से एक दलाल को भी पकड़ा था जिसे बाद में जेल भेज दिया था लेकिन अस्पताल संचालिका बीमारी के नाम से बहरोड़ के कैलाश अस्पताल में दाखिल हो गई थी। इस दौरान पुलिस के दो कारिंदे उनकी निगरानी कर रहे थे लेकिन दो दिन बाद उन्हें वापस बुला लिया गया था। चिकित्सक के डिस्चार्ज होने के बाद भी पुलिस ने डाक्टर को गिरफ्तार नहीं किया। जब यह केस रेवाड़ी एसआईटी पहुंचा तो आरोपी महिला चिकित्सक ने अपने बचाव में अदालत में जमानत याचिका लगा दी। जिस पर बहस पूरी हो गई है तथा 17 फरवरी को अदालत इस पर अपना फैसला  सुनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें