फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ओलंपिक क्लब हाल में होगी ईटीपीबीएस व पोस्टल बैलेट की गणना

Sat, 01 Jun 2024 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों के ईटीपीबीएस व पोस्टल बैलेट की गणना ओलंपिक क्लब हाल नारनौल में होगी। नांगल चौधरी के एसडीएम मयंक भारद्वाज पोस्टल बैलेट नोडल इंचार्ज है। इसके लिए शनिवार को पंचायत भवन में मतगणना अधिकारियों का प्रशिक्षण होगा।
भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग आफिसर व उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि इस कार्य के लिए कुल 90 टेबल लगाए जाएंगे। इनमें 60 टेबल ईटीपीबीएस की स्कैनिंग और 30 टेबल पोस्टल बैलेट की गणना के लिए लगेंगे। साथ ही ईटीपीबीएस की प्रत्येक टेबल पर एक उच्च गुणवत्ता का स्कैनर लगाया जाएगा। हर दस स्कैनर पर एक सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एआरओ) स्कैनिंग लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतपत्रों की गिनती के लिए प्रत्येक टेबल पर एक सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, एक गणना पर्यवेक्षक, दो गणना सहायक और एक माइक्रो पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। सभी ईटीपीबीएस व पोस्टल बैलेट तथा तीनों जिलों से ईवीएम की मतगणना के आंकड़े आने के बाद फाइनल परिणाम भी ओलंपिक क्लब हाल से ही जारी होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें