फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने की सीबीआई जांच की मांग

Fri, 18 Nov 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 पटियाला बैंक में गबन मामले को लेकर पीड़ित उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को सीबीआई जांच करवाने की मांग की। बैंक से पीड़ित उपभोक्ता हर रोज बैंक के चक्कर काट रहे हैं लेकिन उनका अभी कोई हल नहीं निकला है। जबकि पुलिस  भी 10 दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद आरोपी का पता नहीं लगा पाई है। उपभोक्ताओं ने शक जाहिर किया है कि गबन पिछले 7 वर्षों से हो रहा है बीच में कभी भी कैशियर के गबन का मामला सामने नहीं आया। इसके अलावा मामला उजागर होने के 1 महीने के बाद  बैंक ने पुलिस को शिकायत दी है जबकि मामला शिकायत के 3 दिन बाद दर्ज हुआ है। इस बात को लेकर पीड़ित धर्मेंद्र, अनोखी ने मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग की है।। पुलिस आरोपी कैशियर राजबीर के मामले में बैंक की ढिलाई बता रहा है। अगर बैंक समय पर कार्रवाई करता तो आरोपी बहुत पहले ही गिरफ्त मे होता है। जबकि बैंक का कहना है कि हैड क्वार्टर से मामले की जांच चल रही है अभी तक कार्रवाई पूर्ण नहीं हो पाई है। इस मामले में सबसे अधिक गांव खायरा, पाएगा, रिवासा, माजरा खुर्द, ढाणी लंगड़ावाली तथा पालड़ी पनिहार के ग्रामीण उपभोक्ता पीड़ित हुए हैं।
विज्ञापन


दो नए उपभोक्ता आए सामने
शुक्रवार को पटियाला बैंक के गबन मामले में बैंक से पीड़ितों की लिस्ट में दो उपभोक्ताओं का नाम ओर जुड़ गया है। शुक्रवार को रामेश्वर तथा माडूराम निवासी खायरा के खातों से हजारों रुपये की नकदी गायब मिली। बैंक से पीड़ित उपभोक्ताओं की संख्या में निरतंर इजाफा होता जा रहा है। साथ ही गबन की राशि भी बढ़ती जा रही है। उपभोक्ताओं के अनुसार बैंक से 15 करोड़ रुपये के गबन का अनुमान है लेकिन बैंक अभी सही अनुमान नहीं लगा पाया है।

डेढ़ महीने में शिकायत तक ही सिमटा
पटियाला बैंक में गबन मामले में डेढ़ महीना बीत गया है अभी तक मामला शिकायतों तक ही सिमटा है। दस दिन पहले पुलिस में मामला तो दर्ज कर लिया लेकिन आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। इस संदर्भ में पांच दिन पहले बैंक की हायर अथार्टी पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर से भी मिली उसके बाद भी पुलिस आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा पाई। जबकि बैंक ने मामला उजागर होने के एक महीने बाद पुलिस को शिकायत दी थी। जबकि पुलिस ने शिकायत के तीन दिन बात पुलिस अधीक्षक के आदेेश पर मामला दर्ज किया था। मामला उजागर होने तथा पुलिस को शिकायत देने बाद भी आरोपी महेंद्रगढ़ में घूम रहा था जैसे ही मामला दर्ज हुआ तो वह वहां से फरार हो गया। तब से लेकर अभी तक आरोपी फरार है।
विज्ञापन


मामला को उजागर हुए डेढ़ महीने का समय बीत गया है। अभी तक उन्हें रुपये मिलेंगे या नहीं इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है। मेरे ऊपर पति का साया नहीं है, दो बेटियां हैं बेटा भी नहीं है। बेटियों की पढ़ाई एवं शादी के लिए उसने बैंक में 5-5 लाख रुपये जमा करवाए थे। अभी तक उनका कुछ नहीं हुआ है। इस मामले की पीछे से जांच करवानी चाहिए।
-अनोखी  देवी

मेरे परिवार से चार लोगों के खाते थे चारों के खातों से लगभग 36 लाख रुपये का गबन हुआ है। जबकि बैंक ने पुलिस नवंबर प्रथम सप्ताह में ही शिकायत दे दी थी उसके बाद न तो उनके रुपये मिलने की पुष्टि हुई न ही आरोपी पकड़ा गया। इस मामले  की सीबीआई जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

-धर्मेंद्र

आज मैं खाता चैक करने के लिए बैंक में आया था। लेकिन खाते से 16 हजार रुपये गायब मिलेे। इसकी शिकायत बैंक मैनेजर को दी है।
-रामेश्वर

गबन मामले में पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। बैंक ने पुलिस को देरी से अवगत करवाया अन्यथा उसी समय आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होता।
-डीएसपी-बिरम सिंह।

बैंक कार्रवाई में पूरी तरह से जुटा हुआ है। अभी बैंक से गबन कैश का सही आंकलन नहीं हो पाया है। हेड ऑफिस में मामले की जांच चल रही है।
-मैनेजर- जितेंद्र कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें