फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को मिल रही तारीख पर तारीख

Tue, 17 Jan 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
उपभोक्ता निवारण फोरम की बैठक में लोग।
विज्ञापन
 लेकिन अधिकारी उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान करने की बजाय उन्हें तारीख पर तारीख देकर उन्हें बार-बार चक्कर लगवा रहे हैं। ऐसे ही मामले नारनौल में भी देखने को मिले है, जहां किसानों को अपने ट्यूबवेलों पर कनेक्शन के लिए अधिकारियों के बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जबकि अधिकारी हर बार किसानों की कोई न कोई कमी निकालकर अगली तारीख दे देते हैं। आसरावास निवासी शीशराम ने बताया कि वह पिछले तीन वर्ष से अपने ट्यूबवेल पर कनेक्शन के लिए चक्कर लगा रहा है लेकिन उसे हर बार कोई न कोई कमी निकालकर आगे की तारीख दे दी जाती है। इसी प्रकार गांव दौखेरा निवासी रामजीलाल ने बताया कि उसने भी अपने ट्यूबवेल पर बिजली कनेक्शन लेने के लिए आवेदन किया हुआ है लेकिन अधिकारी हर बार उसे कोई न कोई कमी बताकर उसे पूरी करवाने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं।
विज्ञापन

फाइल कंप्लीट, फिर भी नहीं मिल रहा कनेक्शन
गांव दौखेरा निवासी रामजीलाल ने बताया कि उसने सन 1980 में ट्यूबवेल के लिए कनेक्शन लिया था लेकिन समय पर बिजली बिल जमा नहीं करवाने पर 2013 में विभाग द्वारा उसका बिजली कनेक्शन काट दिया गया था। जिसे पुन: चालू करवाने के लिए उसने संबंधित कार्यालय में कुएं में पानी की रिपोर्ट सहित अन्य सभी कार्रवाई पूरी करवाकर फाइल जमा करवा दी गई थी। परंतु अभी तक कनेक्शन दोबारा से चालू नहीं हो पाया।
-रामजीलाल
आसरावास निवासी शीशराम ने भी कनेक्शन संबंधित सभी कार्रवाई पूरी करवाने के बाद फाइल जमा करवाई दी गई थी, परंतु उसका अभी तक ट्यूबवेल का कनेक्शन चालू नहीं हो पाया है। इस कारण उसे  बार-बार अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ रहे है।
विज्ञापन

शीशराम

बैठक में नौ शिकायतें रखी गई
उपभोक्ता शिकायत निवारण की बैठक में मंगलवार को बिजली संबंधित कुल नौ शिकायतें रखी गई। जिनमें 4 शिकायतों का निपटारा कर दिया गया। जबकि 4 ट्यूबवेलों के कनेक्शन से संबंधित शिकायतों को आगामी तारीख दी गई।  

उपभोक्ता फोरम के सदस्य राजेश शर्मा ने बताया कि ट्यूबवेल के कनेक्शन डार्क जोन क्षेत्र में होने के कारण समस्या आ रही है। उपभोक्ताओं की इस समस्याओं को निगम के उच्चाधिकारियों के पास रिपोर्ट भेज दी है। जैसी भी रिपोर्ट आती है उसी प्रकार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-राजेश शर्मा, सदस्य सीजीआरएफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें