फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षदों ने स्वच्छ सर्वेक्षण टीम के सामने सफाई व्यवस्था पर जताया असंतोष

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए आई टीम ने दूसरे दिन चार वार्डों का निरीक्षण किया। टीम ने नगर पालिका परिसर में पहुंचे पार्षदों से भी फीडबैक लिया। जिसमें पार्षदों ने शहर की सफाई अव्यवस्था पर असंतोष जाहिर किया। मोहल्ला करेलिया बाजार के लोगों ने स्वच्छता को लेकर सकारात्मक रिपोर्ट दी।
विज्ञापन

टीम ने मंगलवार को कुछ स्थानों से गंदगी के फोटो भी लिए। ये फोटो पोर्टल पर डाले। स्वच्छ भारत मिशन में सर्वेक्षण के लिए दिल्ली से आई सीएसओ रूबी ने शहर के वार्ड नंबर 5, 6, 7 और 8 वार्डों में जाकर लोगों का फीडबैक लिया। इन वार्डों में टीम ने लगभग 150 लोगों से बातचीत की थी। अधिकतर लोगों ने शहर की सफाई को न तो ज्यादा खराब और न ही ज्यादा अच्छी बताई। नगर पालिका के कार्यवाहक प्रधान रमेश बोहरा के वार्ड में आने वाले मोहल्ला करेलिया बाजार के लोगों ने सफाई के मामले में सकारात्मक रिपोर्ट दी। दो दिन में सात वार्डों का सर्वेक्षण किया जा चुका है। स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम के सामने पार्षद अमित मिश्रा, नरेंद्र खन्ना ने अंसतोष जाहिर किया। पार्षदों ने नगर पालिका के तीनों अस्थायी सफाई दरोगा को बदलने के लिए उपायुक्त को मांगपत्र भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें