फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पार्षद ने स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर की समस्याओं के समाधान की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। पार्षद दीपक चौधरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को चंडीगढ़ में हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव से मुलाकात की। उन्होंने मंत्री को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
विज्ञापन

प्रतिनिमंडल ने उप नागरिक अस्पताल कनीना में अल्ट्रासाउंड सेवा और ब्लड स्टोरेज यूनिट शुरू करने की मांग की। अल्ट्रासाउंड सुविधा न होने से मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। आपातकालीन स्थिति में रक्त उपलब्ध कराने के लिए ब्लड स्टोरेज आवश्यक है। उन्होंने कनीना कस्बे में बरसात के जलभराव का स्थायी समाधान भी मांगा। पार्षद दीपक चौधरी ने कहा कि कनीना के नागरिक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के हकदार हैं। मास्टर विजेंद्र सिंह और मुकेश नंबरदार ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने पर जोर दिया, जिस पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने मांगों को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें