फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जैतपुर धाम पहुंची साध्वी रेणु की 273 किमी की दूसरी पेट पलनिया यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिहमा। गांव सुबाना की साध्वी रेणु हरीवंशी की दूसरी पेट पलनिया यात्रा बुधवार को जैतपुर धाम पहुंची। ग्रामीणों, महिलाओं और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। श्याम सरकार के जयकारों से पूरा जैतपुर क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन

साध्वी रेणु वर्ष 2023 में भी सुबाना से खाटूश्याम धाम तक यह यात्रा कर चुकी हैं। इस बार वे लगभग 273 किलोमीटर की कठिन आध्यात्मिक यात्रा पर हैं। वह मार्ग में कालीन और गद्दे बिछाए बिना पेट पलनिया यात्रा कर रही हैं।
श्रद्धालुओं की ओर से उनके लिए जलपान और विश्राम की व्यवस्था की जा रही है। सेवक सुनील बादली ने बताया कि साध्वी एक माह की यात्रा के बाद जैतपुर धाम पहुंची हैं। यहां से वे महासर माता धाम होते हुए लगभग चार माह में खाटूश्याम धाम पहुंचेंगी।
विज्ञापन

जैतपुर धाम में ग्राम पंचायत की सरपंच अनीता ने साध्वी का सम्मान किया। श्याम सेवा ट्रस्ट, हुड़िया खुर्द ने श्याम बाबा का चित्र और श्याम पटका भेंट किया। साध्वी रेणु ने आठ वर्ष पूर्व अन्न त्याग कर आध्यात्मिक जीवन अपनाया था। पहले वे गुरुग्राम में स्टाफ नर्स थीं, पर अब प्रभु भक्ति में समर्पित हैं। उनकी तपस्या से प्रेरित होकर श्रद्धालु यात्रा में सहयोग कर रहे हैं। पुलिसकर्मी प्रदीप यादव सुरक्षा के लिए तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें