फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिला परिषद की बैठक में पार्षदों ने समस्याओं को उठाया

Fri, 21 Mar 2025 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-22जिला परिषद की बैठक में अपने वार्ड की समस्या रखते पार्षद श्याम सिंह। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। रेवाड़ी रोड स्थित डीआरडीए हाल में शुक्रवार को जिला परिषद की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला परिषद के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने की। वहीं सीईओ मनोज कुमार भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक बस क्यू शेल्टर के कार्य, आंगनबाड़ी निर्माण एवं रिपेयर के कार्यों की समीक्षा सहित टाइड फंड के तहत आए एक करोड़ 37 लाख रुपये के कार्य को लेकर थी। पिछली बैठक के कार्यों पर समीक्षा सहित जिला परिषद के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया।
वार्ड नंबर नौ से पार्षद मनिपाल ने पीने के पानी व मोड़ी गांव के रास्ते की समस्या रखी। वहीं वार्ड नंबर पांच से देवेंद्र ने गांव दुलोठ अहीर में आंबेडकर पार्क के निर्माण कार्य शुरू नहीं होने की बात रखी। इस पर सीईओ ने इस कार्य को जल्द शुरू करवाने के आदेश दिए। इसके अलावा गांव छाजियावास में पानी की समस्या को भी रखा। वार्ड नंबर 18 से पार्षद श्यामसिंह ने अपनी बात रखते हुए कहा कि हम हरियाणा के अंतिम छोर पर बैठे हैं और सबसे ज्यादा पानी की जरूरत हमें हैं।
विज्ञापन

उन्होंने नांगल चौधरी क्षेत्र के दर्जनभर गांवों के जोहड़ों को पानी से भरने की मांग उठाई। इसके अलावा नांगल चौधरी क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन की समस्या व गांव बायल से ढाणी गरकरा तक सड़क निर्माण करवाने की बात रखी। 20 साल से पंचायत की जमीन पर काबिज लोगों को मालिकाना हक देने की बात भी रखी। इस मौके पर जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि हम सब टीम भावना के रूप में कार्य करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करेंगे। इस अवसर पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी हरिप्रकाश बंसल, जिला परिषद उप प्रधान भीम सिंह, सहायक मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार, सिविल सलाहकार रोहित, सभी जिला पार्षद सदस्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
इंसेट
1.37 करोड़ से वार्डों में होगी साफ-सफाई:
टाइड फंड के लिए आए एक करोड़ 37 लाख रुपये वार्ड में सफाई और पानी के लिए ही खर्च करने के बारे में पार्षदों को बताया गया। ग्रामीण क्षेत्र में बनाए जाने वाले 40 में से 11 बस क्यू शेल्टर के कार्य पूरा हाेने व चल रहे कार्य के बारे में बताया गया। इसमें एक बस क्यू शेल्टर करीब ढाई लाख रुपये की लागत से बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें