फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नप में सफाई व्यवस्था पर पार्षदों का हंगामा, कार्यालय में धरना देकर जताया विरोध

विज्ञापन
फोटो नंबर-24वार्ड की समस्याओं को लेकर नगर परिषद में धरने पर बैठे पार्षद। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। शहर के विभिन्न वार्डों में बिगड़ती सफाई व्यवस्था से नाराज पार्षदों का गुस्सा बुधवार को नगर परिषद कार्यालय में फूट पड़ा। सफाई, कचरा उठान और मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी से परेशान पार्षदों ने कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया।
विज्ञापन

वार्ड-15 के पार्षद देवेंद्र सबसे पहले नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और चेयरपर्सन व कार्यकारी अधिकारी के कार्यालय के सामने दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। थोड़ी ही देर में वार्ड-14 के पार्षद राजेंद्र सैनी, वार्ड-21 के पार्षद संदीप भांखर और वार्ड-1 के पार्षद संजय भी उनके साथ धरने में शामिल हो गए।
धरने की सूचना मिलते ही कार्यकारी अधिकारी जोगिंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और पार्षदों को समझाने की कोशिश की। इस दौरान पार्षद देवेंद्र ने कहा कि मंगलवार को ही अधिकारियों के साथ बैठक में सभी समस्याएं विस्तार से बताई जा चुकी हैं लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि तीन-चार महीनों से बार-बार शिकायत करने के बावजूद केवल आश्वासन ही मिल रहा है समाधान नहीं।
विज्ञापन

धरने के दौरान पार्षदों ने मांग की कि हर वार्ड में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, कचरे का समय पर उठान हो, पर्याप्त सफाई कर्मचारी लगाए जाएं, टूटी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत की जाए और आवारा पशुओं की समस्या का समाधान किया जाए। साथ ही नालों और नालियों की नियमित सफाई की भी मांग उठाई गई।
दोपहर बाद नगर परिषद की चेयरपर्सन धरना स्थल पर पहुंचीं और पार्षदों को आश्वासन दिया कि सोमवार तक प्रमुख समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। इसके बाद पार्षदों ने धरना समाप्त कर दिया, लेकिन चेतावनी दी कि अगर तय समय में काम नहीं हुआ तो वे फिर से आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें