फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नांगल चौधरी और नांगल गांव में 17 संदिग्धों के लिए सैंपल

विज्ञापन
नांगल चौधरी में थर्मल स्क्रीनिंग करते हुए - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। नांगल चौधरी और नांगल गांव में कोरोना मरीजों के संपर्क में आए 17 लोगों के सैंपल लिए गए। इसके अलावा कंटनेमेंट जोन में लोगों की स्क्रीनिंग की गई। नांगल चौधरी में 40 घरों में 170 लोगों की स्क्रीनिंग हुई। वहीं आठ लोगों के सैंपल लिए गए। नांगल चौधरी और नांगल गांव में कुल 17 लोगों का सैंपल लिया गया।
विज्ञापन

नांगल चौधरी सीएचसी के प्रभारी डॉ. अरुण कालरा ने बताया कि नांगल चौधरी के पीड़ित परिवार के संपर्क में आए आठ सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन के लोगों की स्क्रीनिंग कर बचाव के बारे में जानकारी दी गई। वहीं अटेली में कोविड-19 का सामुदायिक संक्रमण रोकने के लिए अटेली अस्पताल द्वारा स्क्रीनिंग क्रम में सोमवार को सात सैंपल लिए गए। डॉ. विजय यादव द्वारा अस्पताल में पीसीआर टेक्निक से सरकार के निर्देशानुसार कोरोना जांच के लिए सैंपल लिये। गांव नांगल व गणियार में संक्रमित के संपर्क में आने वालों के सैंपल लिए गए। अटेली अस्पताल ने अभी तक कुल 326 सैंपल लिए जा चुके है। अस्पताल में 28 मई के बाद लिए गए सभी सैंपल की रिपोर्ट आ चुकी है, 20 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। सैंपलों में आठ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
एक जून तक 61667 नागरिकों की हुई स्क्रीनिंग
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में 3 मोबाइल टीमों ने 713 लोगों की स्क्रीनिंग की है। इनमें से 496 मरीजों में सामान्य बीमारी मिली है। जिले में 1 जून तक 61667 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 36267 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 41 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। इनमें से 19 की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब जिले में कोविड-19 के 22 एक्टिव केस हैं। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 3547 सैंपल भेजे गए हैं। 324 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

जिले में अब अब 26 कंटेनमेंट जोन
नारनौल। उपायुक्त जगदीश शर्मा ने बताया कि गत दिवस अटेली खंड के गांव नांगल व खंड नांगल चौधरी के गांव नांगल चौधरी में दो नए केस आने के बाद अब 26 कंटेनमेंट जोन हो गए हैं। इससे पहले जिले में 25 कंटेंटमेंट जोन थे। उन्होंने बताया कि इन सभी क्षेत्रों में बैरिकेटिंग लगाकर पुलिस तैनात कर दी गई है। कंटेनमेंट जोन में आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी। कंटेनमेंट जोन के बाहर का कुछ एरिया बफर जोन घोषित किया गया है। वहां भी बैरिकेडिंग आदि लगाई गई हैं। उन्होंने जिले के नागरिकों से आह्वान किया है कि लोग जरूरी कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें। घर से बाहर जाते समय सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क लगाने का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें