फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम सब्जी मंडी में कार्य करने वाला युवक कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
अटेली में हेल्थ विभाग व पुलिसकर्मी। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
जिले का अटेली कस्बा भी कोरोना संक्रमण की जद में शनिवार को आ गया। अटेली के एक युवक की कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आते ही टीम ने मरीज को कोविड-19 अस्पताल पटीकरा में आइसोलेट किया। युवक गुरुग्राम के खाड़सा रोड सब्जी मंडी में काम करता था। अब जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या सात हो गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अटेली का एक युवक गुरुग्राम के खाड़सा रोड स्थित सब्जी मंडी में कार्य करता था। 13 मई को गुरुग्राम से अटेली आया था। इसके बाद अटेली अस्पताल में उसका सैंपल लिया गया था। उसकी रिपोर्ट शनिवार की शाम पांच बजे जिला हेल्थ विभाग को मिली। इसके बाद अटेली अस्पताल के एसएमओ डॉ. विजय को इसकी जानकारी दी गई और मरीज को एंबुलेंस से नारनौल लाया गया। जहां पर उसे पटीकरा स्थित कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया गया है।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि युवक गुरुग्राम के सब्जी मंडी में काम करता था। 14 मई को सैंपल लिया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि युवक के घर पर उसका भाई और उसकी पत्नी और माता-पिता हैं। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। रविवार को सभी का सैंपल लिया जाएगा। जिला महामारी प्रभारी डॉ. दीपक शर्मा ने बताया कि युवक के घर के आसपास के लोगों का भी सैंपल लिया जाएगा। पुराना बस स्टैंड ताजपुर रोड को देर रात सील कर दिया गया। इसके साथ ही कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत एरिया कंटेनमेंट एरिया के लोगों की थर्मल स्कैनिंग होगी। बता दें कि जिले में पहले चार कोरोना के केस नारनौल में आए थे। इसके बाद दो केस महेंद्रगढ़ शहर में मिले थे। अब सातवां केस अटेली में मिला है।
विज्ञापन

खाड़सा सब्जी मंडी में कोरोना के नौ मरीज मिले थे
जानकारी के अनुसार गुरुग्राम की खाड़सा सब्जी मंडी में नौ करोना के मरीज मिले थे। इसके बाद सब्जी मंडी को करीब चार-पांच दिन तक के लिए बंद कर दिया गया था। इसके बाद सब्जी मंडी को पास के एक स्कूल में अस्थाई रूप में लगाया गया था। अटेली का युवक भी गुरुग्राम में काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि मंडी बंद होने के बाद घर आया था।
जिले में तीसरा कंटेनमेंट जोन बना
जिले में अभी तक नारनौल का न्यू हाउसिंग बोर्ड एरिया व महेंद्रगढ़ शहर के मोहल्ला महायचान में पॉजिटिव केस मिलने पर कंटेनमेंट और आसपास के एरिया को बफर जोन घोषित किया गया था। अब अटेली में भी एक कंटेनमेंट जोन बना जाएगा। यहां पर भी केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार कंटेनमेंट व बफर क्षेत्र घोषित कर लोगों की जांच की जाएगी। कंटेनमेंट जोन में आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी। सिविल सर्जन की देखरेख में कंटेनमेंट जोन के अंदर आने वाले सभी घरों के प्रत्येक व्यक्ति की थर्मल स्कैनिंग व स्वास्थ्य परीक्षण होगा। क्षेत्र को सैनिटाइज किया जाएगा। कंटेनमेंट जोन के साथ-साथ बफर जोन की भी बैरिकेडिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें