फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ क्षेत्र में निजी कंपनियों के तीन कर्मी, सरकारी चिकित्सक सहित 5 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर और आसपास के गांवों में पांच कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। पिछले एक सप्ताह में शहर में 27 मामले आ चुके हैं। सोमवार को शहर के मोहल्ला कानोडिया में 30 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया। 11 हट्टा बाजारा में युवक के पॉजिटिव केस के संपर्क में आने पर 25 जुलाई को सैंपल दिया था। जिसकी 27 जुलाई को रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन

छाजुपुरम कॉलोनी निवासी सरकारी डॉक्टर भी संक्रमित मिला है। यह चिकित्सक नागरिक अस्पताल में तैनात है। किसी मरीज के संपर्क में आने के कारण 25 जुलाई को सैंपल दिया था। जिसकी सोमवार रिपोर्ट पॉजिटिव आई। क्षेत्र के गांव झंगड़ौली में 33 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया। जो बावल निजी कंपनी में नौकरी करता है। वह बावल से प्रतिदिन अपने गांव आता था। हल्की सी तबीयत खराब होने के सैंपल दिया था। गांव कुकसी के 22 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया। जो राजस्थान के घिलोट में निजी कंपनी नौकरी करता है। गांव खड़खड़ा बास का 28 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव पाया गया। तबीयत खराब होने के कारण कोरोना की जांच करवाई थी। जिसकी सोमवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आई। डॉ. संदीप सैनी और उनकी टीम में शामिल दिनेश शर्मा, राजपाल यादव, भवानी, कर्ण सिंह ने शहर में आए पॉजिटिव मिले लोगों के घरों के आसपास स्क्रीनिंग की। कंटेनमेंट जोन में लोगों को दवाई वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें