फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमित दुकानदार चकमा देकर फरार, 16 नए केस आए

विज्ञापन
लूजोता में सैंपल लेती स्वास्थ विभाग की टीम। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल/नांगल चौधरी। जिले में सोमवार को 16 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 770 हो गई है। वहीं सोमवार को 34 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में 507 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना के 262 केस अभी भी एक्टिव हैं। वहीं कांवी गांव में एक कोरोना मरीज हेल्थ विभाग की टीम को चकमा देकर घर से फरार हो गया। एसएसओ की शिकायत पर नांगल चौधरी थाना पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि नए कोराना वायरस के मरीजों की कांटेक्ट हिस्ट्री ली गई है। उनके संपर्क में आने वालों की स्क्रीनिंग करने के साथ सैंपल लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कोरोना के केस नारनौल, नांगल चौधरी और महेंद्रगढ़ एरिया से हैं। सोमवार को छह मोबाइल टीमों ने 365 लोगों की स्क्रीनिंग की है। 24 जुलाई तक 80921 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। 47170 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 14043 सैंपल भेजे गए हैं। 427 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। सोमवार को मोहल्ला बड़ा बाग से चार केस आए। यहां पर एक महिला पहले कोरोना मरीज आई थी। अब उसकी संपर्क में आने से उसके परिवार के चार लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें महिला का तीन साल का बच्चा, देवरानी और उसका बच्चा और जेठ का बच्चा शामिल है। पुरानी सराय में कोरोना केस के संपर्क में आने से माता और दादी संक्रमित मिली है। डॉ. अनिल कुमार व अन्य मरीजों की जानकारी लेकर जरूरी सावधानी बरतने की हिदायत दी है। साथ की अन्य लोगों की स्क्रीनिंग की है।
तीन दुकानदार मिले संक्रमित
नांगल चौधरी। कोरोना की बढ़ती हुई चेन में अब क्षेत्र के दुकानदार भी शामिल होते जा रहे हैं। दुकानदारों के पॉजिटिव मिलने से कोरोना की चेन और अधिक बढ़ती जा रही है। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में नांगल चौधरी क्षेत्र के तीन दुकानदार कोरोना संक्रमित मिले हैं। मेडिकल टीमों ने उनके संपर्क में रहे लोगों के सैंपल ली हैं। पॉजिटिव मिले मरीजों के एरिया को सैनिटाइज कराया गया है। तीनों दुकानदारों का 25 जुलाई को सैंपल लिया गया था। सोमवार को पॉजिटिव आए दुकानदारों में एक कांवी गांव का है। नांगल चौधरी-कोटपुतली रोड पर इलेक्ट्रिशियन की दुकान कर रखी है। उसे एंबुलेंस लेने गई तो मरीज चकमा देकर फरार हो गया। एसएमओ ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस की टीम आरोपी की तलाश कर रही है। दूसरा पॉजिटिव दुकानदार लुजोता गांव का है, निजामपुर रोड पर साई कॉम्प्लेक्स में कॉस्मेटिक की दुकान कर रखी है। तीसरा दुकानदार गांव जैनपुर का और गांव में ही परचून की दुकान है। मेडिकल टीम में डॉ. अभिषेक, डॉ.सीएस, डॉ.शक्ति, धर्मवीर यादव, योगेश शर्मा, रवि, कुलदीप, सचिन व वेदपाल आदि शामिल रहे। नांगल चौधरी के एसएमओ डॉ. अरुण कालरा ने बताया कि दुकानदारों का कोरोना पॉजिटिव मिलना चिंता की बात हैं। सोमवार को 11 सैंपल लूजोता,13 सैंपल कांवी और जैनपुर से 14 सैंपल लिए गए हैं। वहीं दुकानदारों को एक डेली रजिस्टर लगाने की हिदायत लगातार दी जा रही हैं। मेडिकल टीम लगातार कंटेनमेंट जोन में नजर रखे हुए हैं। नांगल चौधरी थाना प्रभारी राज करण ने बताया कि कांवी गांव का मरीज हेल्थ विभाग की टीम को चकमा देकर फरार हो गया है। इसकी शिकायत मिली है। आरोपी मरीज के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। इसकी सूचना गांव वालों को दे दी गई है ताकि उस पर नजर रखे। आसपास के एरिया में पुलिस की टीम उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित की सूची
मोहल्ला बड़ा बाग-4, पुरानी सराय-2, बेगपुर -1, कानोडिया महेंद्रगढ़-1,छाजुपुरम महेंद्रगढ़-1,जैनपुर-1,लुजोता-1, कांवी-1, नावा-1,कुकसी-1,खरखड़ा बास-1 व रसूलपुर में 1 मरीज मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें