नारनौल। जिले में कोरोना के संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वीरवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या 866 रही जबकि तीन की मौत हो गई। इस माह में अभी तक 3594 केस पॉजिटिव आ चुके हैं व 30 लोगों की मौत हो चुकी है।
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिला में वीरवार को 866 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 13143 हो गई है। उन्होंने बताया कि वीरवार को 153 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 8518 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। वीरवार को कोरोना संक्रमण के कारण महेंद्रगढ़ रोड नारनौल व सुरेहती जाखल का एक-एक व 4 मई को कोरियावास के एक कोरोना संक्रमित की मृत्यु हो गई। अब तक जिले में 64 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 4561 केस अभी भी एक्टिव हैं। जिले में 6 मई तक 170129 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 96137 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 209841 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 3917 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। वीरवार को जिला जेल में सबसे ज्यादा 160 संक्रमित मामले आए हैं।