फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला थाने की एसएचओ के घर से सोने और चांदी के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। महिला थाना प्रभारी राजकला के घर सोने और चांदी के सामान चोरी हो गया। सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार महिला थाना प्रभारी राजकला हुडा सेक्टर एक में रहती हैं। रविवार को एक केस के सिलसिले में राजस्थान गई हुई थी। जबकि, परिवार के अन्य लोग घर पर नहीं थे। इसी बीच करीब सुबह 11 बजे दो युवक उनके घर पहुंचे और घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शाम करीब चार बजे एसएचओ घर पहुंची तो घर का दरवाजा खुला हुआ मिला। अंदर जाकर देखा सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी अन्य को दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की जांच की। जिसमें दो लड़के घर में प्रवेश करते व निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं । सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इस मामले की जांच सीआईए भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें