फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग के लिए कोर कमेटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंविवि) में मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए रविवार कोर कमेटी गठित की गई। पिछले दिनों सांसद धर्मवीर सिंह द्वारा लोकसभा में सवाल पूछे जाने पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री की तरफ से मेडिकल कॉलेज को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई। रविवार को गांव पाली में आयोजित पंचायत में क्षेत्र के लोगों ने एकत्रित होकर विचार-विमर्श किया और आगे की रूपरेखा तैयार की। बैठक ने फैसला लिया कि कोर कमेटी गठित की जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर कोर कमेटी गठित की गई। जिसमें अध्यक्ष कप्तान कृष्ण सिंह शेखावत, उपप्रधान सूबेदार मेजर राम किशन सिंह, मीडिया प्रभारी विनोद पाली, देशराज फौजी पाली, खंजाची मक्खन लाल प्रजापत, सचिव सूबेदार मेजर धर्मवीर सिंह को शामिल किया गया। इस अवसर पर विक्रम सिंह, कप्तान शेर सिंह, कप्तान सुभाष सिंह, प्रो. राधेश्याम, सूबेदार ओम प्रकाश सिंह, भीम सिंह, धर्मवीर फौजी, संदीप फौजी, ऋषि पाल शेखावत फौजी, विजय सिंह, कप्तान राजेंद्र सिंह, संदीप शर्मा, राजू सिंह, सतवीर, ओमप्रकाश भगडाना, रविंद्र, राकेश फौजी, सुनील पाली, रण सिंह, राजकुमार सिंह, मास्टर बलजीत सिंह, विष्णु तंवर आदि मौजूद रहे।
वहीं हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में केंद्र के द्वारा मेडिकल कॉलेज खोलने की सैद्धांतिक मंजूरी के बाद अब राज्य सरकार के पाले में गेंद आ गई है। राज्य सरकार को अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराने और जल्द से जल्द प्रस्ताव भेजने के लिए श्री सुंडाराम ट्रस्ट के प्रधान संदीप मालड़ा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। इस पत्र पर उन अभिभावकों के भी हस्ताक्षर के जिनके बच्चे यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। लेकिन रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान उन्हें अपनी पढ़ाई बीच में छोड़कर ही आना पड़ा था। सभी अभिभावकों ने एक स्वर में कहा कि जैसा उनके बच्चों के साथ हुआ है वैसा किसी और के साथ ना हो। इसके लिए राज्य सरकार को जल्द से केंद्रीय विश्वविद्यालय में मेडिकल कॉलेज खोलने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजना चाहिए। इस कॉलेज के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान कर दी है और राज्य सरकार को इसके लिए जल्द से जल्द प्रस्ताव भेजने के लिए कहा है। बच्चों के अभिभावकों को लेकर जल्द ही एक प्रतिनिधि मंडल सांसद धर्मबीर सिंह से मिलेगा। संदीप मालड़ा ने कहा कि राज्य सरकार को मेडिकल कॉलेज खोलने का प्रस्ताव जल्द से जल्द केंद्र सरकार को भेजना चाहिए। जिससे मेडिकल की पढ़ाई की सीटें उपलब्ध हो सकें। क्षेत्र को अच्छी स्वास्थ्य सुविधायें भी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें