नारनौल।
शहर के हुड्डा सेक्टर के पास स्थित झुग्गी में रहने वाले एक भवन निर्माण ठेकेदार की वीरवार रात हृदय गति रुकने से मौत हो गई। नसीबपुर के पास सड़क किनारे उसका शव पड़ा मिला।
मूल रूप से राजस्थान के चूरू जिले के गांव मोहम्मदपुर के 32 वर्षीय खेमचंद राधा कृष्णा मेरिज गार्डन के पीछे बनी झुग्गी में अपने परिवार के साथ रह रहा था। वह ठेकेदारी का काम करता था। खेमचंद के पड़ोसी रामनिवास ने बताया वीरवार शाम को फैजाबाद के पास वह अपनी साइट पर गया था। रात करीब साढ़े 10 बजे जब वह नसीबपुर के पास पहुंचा तो सड़क के किनारे खेमचंद बेसुध पड़ा था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।