फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अनुबंधित कर्मियों ने 15 अगस्त तक सेवा सुरक्षा अधिनियम का लाभ देने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। बिजली निगमों में काम कर रहे हजारों अनुबंधित कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा अधिनियम का लाभ जल्द देने की मांग तेज हो गई है। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा ने कहा है कि हरियाणा संविदात्मक कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) अधिनियम, 2024 का लाभ पात्र कर्मचारियों को 15 अगस्त तक मिलना चाहिए।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष आशीष गोरा ने बताया कि दस्तावेजों की जांच और फाइलों की मंजूरी की प्रक्रिया धीमी होने से कर्मचारी परेशान हैं। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कर्मवीर जाखड़ के अनुसार दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम और हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के 10 हजार से अधिक कर्मचारी इसके दायरे में आते हैं।
प्रदेश महासचिव जीवन ठाकुर ने ऊर्जा विभाग से प्रक्रिया तेज करने की मांग की है। वहीं, जिला सचिव चिंतामणि गुप्ता ने बताया कि 5 अगस्त को नारनौल कार्यालय में 25 सूत्री मांगों पर बैठक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें