फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नगर परिषद में ठेकाकर्मी ने लगाया फंदा

विज्ञापन
फोटो नंबर-27नगर परिषद में कमरे के बाहर खड़ी पुलिस व नप कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल की नगर परिषद में रह रहे ठेका कर्मचारी ने कमरे में फंदा लगा लिया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई। घटनास्थल पर नगर परिषद के कर्मचारी व अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गई। जलभराव के दौरान ठेकेदार ने कर्मचारी को पानी की निकासी के लिए अभी दो-तीन दिन पहले ही काम पर रखा गया था।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 9 बजे नगर परिषद के अन्य कर्मचारी कार्यालय में आए तो एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद उन्होंने काफी देर तक खोलने का प्रयास किया लेकिन नहीं खुला। खिड़की से देखा तो सोनीपत के गढ़ी केसरी गांव निवासी कृष्ण कुमार फंदे पर लटके मिले।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। ठेकेदार गन्नोर निवासी गौरव गर्ग ने बताया कि कृष्ण को हाल ही में ट्रैक्टर ड्राइवर रखा था। मृतक के पिता रविवार को अपने गांव चले गए थे। पीछे से युवक ने फंदा लगा लिया। हाल ही में जलभराव से निपटने के लिए नगर परिषद ने सोनीपत के ठेकेदार को काम दिया था। इसके लिए ठेकेदार ने वहीं के युवक को नौकरी पर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें