फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अल्का और स्नेहलता को चुना गया नगर पालिका परचेज कमेटी का सदस्य

विज्ञापन
फोटो नंबर- 26परचेज कमेटी का सदस्य चुने जाने पर मिठाई ​खिलाकर बधाई देते उप​स्थित लोग। संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। नगर पालिका हाउस की बैठक में नगर पालिका परचेज कमेटी के दो सदस्य सर्वसम्मति से चुने गए। हाउस की बैठक का आयोजन चेयरमैन संजय गोयल की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में 12 पार्षदों में से केवल 8 पार्षद उपस्थित रहे। सुबह 10 बजे से साढ़े 10 बजे तक वीडियो ग्राफी में इस बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें पार्षदों की सर्व सम्मति से स्नेहलता व अल्का को परचेज कमेटी का सदस्य चुना गया। उप चेयरमैन रामकिशन, शर्मिला देवी, मनफूल और अंशुल गोयल बैठक में देरी से पहुंचे। जब तक परचेज कमेटी के सदस्य की चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो चुकी थी। नगर पालिका चेयरमैन संजय गोयल ने बताया कि हाउस की बैठक को लेकर सभी पार्षदों को सूचना 48 घंटे पहले दी गई थी और बैठक के लिए समय सुबह 10 बजे निर्धारित किया गया था।
उन्होंने बताया कि परचेज कमेटी के सदस्य के चयन के बाद नगर पालिका क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य करवाए जाएंगे। इस अवसर पर ग्राम पंचायत समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, मार्केट कमेटी सचिव प्रशांत पाराशर, पार्षद अनिल गुप्ता, राकेश सैनी, मनीष कुमार, अशोक जांगिड़, प्रेमलता, मुकेश जांगिड़, विकास, गोविंद गोस्वामी,राकेश अग्रवाल और महीपाल यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें