तेज धूप व गर्म हवाओं के चलते कपड़े से मुंह ढक्कर जातीं महिलाएं।
- फोटो : Narnol
लगातार तापमान में वृद्धि के साथ हीट बेव लू के थपेड़ों के साथ भीषण गर्मी की वापसी हो गई है। जिससे प्रतिदिन तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। नारनौल का अधिकतम तापमान 42.8 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ताजा मौसम विश्लेषण अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी से अधिक राहत नहीं मिलती दिखाई दे रही है। दिन के समय में गर्म हवाएं रहेगी। संपूर्ण हरियाणा, एनसीआर दिल्ली और जिला महेंद्रगढ़ में सूर्य देव की उष्ण जलती तपती धूप और हीट बेव लू के थपेड़ों से आमजन को आफत का सामना करना पड़ रहा है इसलिए मौसम विभाग ने पूरे इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में आने वाले 24 घंटे में एक बार फिर से मौसम बदलने की संभावना बन रही है क्योंकि 19 अप्रैल मंगलवार को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिसकी वजह से पूर्वी पाकिस्तान और उत्तरी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवातीय सरकुलेशन बनने जा रहा है जिसके कारण मैदानी राज्यों में हवा की दिशा बदलकर दक्षिणी पूर्वी हो जाएगी। जिससे अधिकतर स्थानों पर बादलवाही देखने को मिलेगी।