फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर को मारने के आरोपी को भेजा न्यायिक हिरासत

विज्ञापन
विज्ञापन
अटेली थाना अंतर्गत खेड़ी गांव में दामाद द्वारा अपने ससुर की गला दबाकर हत्या करने वाले आरोपी का पुलिस द्वारा रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया। आरोपी को जेएमआईसी की अदालत ने 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जगराम ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पुत्र आकाश के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर शनिवार को गिरफ्तार किया था। गांव खेड़ी निवासी पूर्ण सिंह की शादी यूपी में झांसी जिले में लोहागढ़ थाना संथर में बबू सिंह की बेटी से हुई थी। आरोपी की पत्नी उसे छोड़ कर चली गई थी लेकिन उसकी पत्नी का पिता अक्सर इस गांव में आता रहता था। उसकी पत्नी का पिता बबू सिंह पिछले 4-5 रोज से गांव खेड़ी में आया हुआ था। मृतक बबू सिंह के पुत्र आकाश ने बताया कि उसके जीजा ने उसके 58 वर्षीय पिता बबू सिंह को गमछा से दबा कर मार दिया था। आरोपी पूर्ण सिंह ने पुलिस रिमांड में बताया कि उसके ससुर ने उससे ढाई लाख रुपये लिये हुए थे तथा कहा था कि जल्द ही वह उसकी पत्नी को ले आएगा लेकिन तीन दिन पहले दोनों ने साथ शराब पी थी तथा आपस में झगड़ा होने पर अपने ससुर को साफी को गले में लपेटकर फंदा लगाकर मार दिया था। कांटी चौकी प्रभारी अब्दुल माजिक ने बताया कि मृतक ने बताया था कि उसने स्वयं 112 पर फोन कर खेत में शव पड़े होने की सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें