फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना में तीन दिन से हो रही दूषित जलापूर्ति

Sun, 23 Mar 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:64- वार्ड नंबर एक में बर्तन में भरा गंदा पानी--संवाद
विज्ञापन
कनीना। कनीना कस्बा में यूं तो समय-समय पर गंदे पानी की आपूति का मामला सामने आता रहा है, लेकिन तीन दिनों से वार्ड नंबर एक, तीन व सात के लोगों को गंदा जल उपलब्ध हो रहा है।
विज्ञापन

नलों से गंदा जल देखकर लोग नाराज हैं। पानी पीना तो दूर स्नान करना और कपड़े धोना भी कठिन हो गया। पशुओं को भी गंदा पानी नहीं पिलाया जा सकता। प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग की गई है। लोगों ने कहा कि अगर प्रशासन समस्या का समाधान नहीं करेगा तो धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा।

वार्ड नंबर तीन में पीने के साफ पानी की कमी है। महीने में दो से तीन बार गंदा पानी आता है। पानी से बदबू आ रही है। अधिकारी व कर्मचारियों गई बार अवगत करवाया है, लेकिन समस्याओं की बनी हुई है। -भगत सिंह यादव
विज्ञापन


वार्ड सात में पीने का पानी साफ नहीं आता। दूसरे मोहल्ले से पीने का पानी लाना पड़ रहा है। दूषित पेयजल को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है।-दिनेश कुमार

वार्ड में हर रोज पीने के पानी में बदबू आती है, गंदा पानी आता है। पार्षद को भी इस से कई बार अवगत करवाया है, लेकिन आज तक किसी भी अधिकारी ने संज्ञान नहीं लिया है।- विनय यादव अधिवक्ता

तीन दिन से गंदा पानी आ रहा है। न तो पशु और न इंसान पी सकता। पानी से अधिक बदबू आ रही है। यदि समस्या का समाधान जल्दी नहीं किया तो मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा जाएगा।-महेश बोहरा

समस्या के बारे में अभी पता लगा है। जल्द ही समाधान करा दिया जाएगा। इसके बारे पता लगाएंगे कि गंदा पानी सप्लाई कैसे और क्यों हुआ।-पवन कुमार, जेई जन स्वास्थ्य विभाग कनीना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें