फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नपा के नए आधुनिक भवन व दो सड़कों का निर्माण शुरू

विज्ञापन
फोटो संख्या:76- ऑटो मार्केट के पीछे नगर पालिका के नए भवन निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नपा के नए आधुनिक भवन व दो सड़कों का निर्माण का वीरवार को शुरू हो गया है। इसका शुभारंभ विधायक कंवर सिंह यादव व प्रधान नपा प्रधान रमेश सैनी ने किया। भवन का निर्माण पांच करोड़ रुपये और दोनों सड़कों का निर्माण 56 लाख रुपये से होना है।
विज्ञापन

नगर पालिका एमई राजेश कौशिक ने बताया कि ऑटो मार्केट के पीछे नपा का नया भवन बनाया जा रहा है। वहीं 28 लाख रुपये से वार्ड नंबर छह में 11 हट्टा बाजार से चौक मोहल्ला तक व 50 लाख रुपये की लागत से वार्ड नंबर दो में रामविहार कॉलोनी में दो मुख्य सड़कों का निर्माण हो रहा है।
दोनों वार्डों के मार्ग इंटर लॉकिंग टाइलों से बनाया जाएगा। वार्ड नंबर छह में का मार्ग 300 मीटर लंबा व करीब 4.50 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। विधायक कंवर सिंह यादव ने बताया कि नव वर्ष पर नगर पालिका का नया भवन की आधार शिला रखी गई है। इसे साथ दो मुख्य मार्गों का निर्माण कार्य का शुभारंभ किया है।
विज्ञापन

इस मौके पर वार्ड पार्षद सरिता राठी, अशोक सैनी, राजेश सैनी, देवेंद्र सैनी, सुरेंद्र फौजी, सुखबीर सिंह, सीमा सैनी, मनोनित पार्षद लक्ष्मीकांत, मुकेश, नगर पालिका सचिव गौरव सांगवान, संजय राठी सहित नपा कर्मचारी व शहरवासी मौजूद रहे।
महापुरुषों के नाम पर होंगे चौक : विधायक
विधायक ने कहा कि शहर की सुंदरीकरण व सफाई को लेकर विशेष कार्य कराए जा रहे हैं। शहर के सभी चौक का महापुरुषों के नाम से जाना जाएगा। इसमें माजरा चुंगी पर रेजांगला चौक बनाने के लिए नपा हाउस की सहमति मिल चुकी है। इन सभी चौकों की सुंदरीकरण का जिम्मा नगर पालिका का रहेगा।
जनवरी में ही होगा सब डिपो का शुभारंभ
विधायक ने कहा कि डुलाना रोड पर एक बड़ा बांध बनाया जाएगा। बांध के चारों तरफ मार्ग बनाया जाएगा ताकि लोग आराम से घूम सकें। बांध के साथ 20 से 25 एकड़ में सुंदर पार्क भी विकसित किया जाएगा। शहर के सभी पार्काें का सुंदरीकरण, हुड्डा पार्क में करीब एक करोड़ की लागत से स्मार्ट योगशाला बनाई जाएगी। वहीं जनवरी के पहले सप्ताह में सब डिपो का शुभारंभ किया जाएगा।

फोटो संख्या:76- ऑटो मार्केट के पीछे नगर पालिका के नए भवन निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें