फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना में नए बस स्टैंड का निर्माण शुरू, 11 करोड़ से बनेगी दो मंजिला इमारत

विज्ञापन
फोटो संख्या:57-कनीना बस स्टैंड  के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ करते शहरवासी--संवाद
विज्ञापन
कनीना। कनीना बस स्टैंड के नए भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। शनिवार सुबह बस स्टैंड परिसर में नारियल फोड़कर काम का शुभारंभ किया गया। हरियाणा सरकार ने इस परियोजना के लिए 11 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। छह बूथों वाला यह बस स्टैंड दो मंजिला बनाया जाएगा। निर्माण कार्य को 18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

ठेकेदार सुनील ने बताया कि यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर नए भवन में आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी। इसमें वातानुकूलित प्रतीक्षालय, डिजिटल बारकोड सुविधा वाला टिकट काउंटर, जलपान के लिए तीन दुकानें और एटीएम के लिए अलग जगह होगी। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय बनेंगे। दिव्यांगजनों के लिए अलग शौचालय और रैंप भी होगा।
इस मौके पर सूबेदार मेजर अभय सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी दीपचंद यादव, हेडमास्टर रतनलाल, पार्षद दीपक चौधरी, जिला स्वास्थ्य एडवाइजरी कमेटी सदस्य हेडमास्टर बिजेंद्र सिंह, मुकेश नंबरदार, पार्षद योगेश, पार्षद प्रतिनिधि मनीष, पार्षद राकेश, बस स्टैंड इंचार्ज निरंजन, पंकज यादव, रमेश दीक्षित, देवेंद्र और दीपक सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बेबी फीडिंग रूम से लेकर लिफ्ट तक की होगी सुविधा
नए भवन में छोटे बच्चों को दूध पिलाने के लिए बेबी फीडिंग रूम बनाया जाएगा। मोबाइल और दूसरे उपकरण चार्ज करने के लिए अलग चार्जिंग रूम होगा। ऊपरी मंजिल पर पांच कार्यालय और कर्मचारियों के लिए एक विश्राम कक्ष बनेगा। दोनों मंजिलों तक आने-जाने के लिए लिफ्ट लगाई जाएगी। परिसर में वाहनों की पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह रखने की योजना है। साथ ही सुंदरता बढ़ाने के लिए हरियाली भी विकसित की जाएगी। उम्मीद है कि इन सुविधाओं से यात्रियों को बस का इंतजार करने, टिकट लेने और दूसरे जरूरी कामों के लिए बेहतर माहौल मिलेगा।
-
वर्जन:
कनीना में कई वर्षों से बस स्टैंड के नए भवन के निर्माण की मांग और शिकायतें सामने आ रही थीं। यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए नए भवन के लिए बजट स्वीकृत करवाया गया है। उन्होंने बताया कि छह बूथों वाला बस स्टैंड दो मंजिला इमारत के रूप में बनाया जाएगा, जिसमें यात्रियों के लिए विभिन्न आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।-आरती सिंह राव, स्वास्थ्य मंत्री, हरियाणा

फोटो संख्या:57-कनीना बस स्टैंड  के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ करते शहरवासी--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें