फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मनरेगा को लेकर कांग्रेस का पंचायत स्तर पर जनसंपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश भर में कांग्रेस की ओर से पंचायत स्तर पर जनसंपर्क किया गया। इसी कड़ी में अटेली विधानसभा के गांव सिलारपुर व मोहनपुर और नारनौल विधानसभा क्षेत्र के गांव डोहर और पटीकरा में जनसंपर्क किया गया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष सतबीर झुकिया ने कहा कि विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) विधेयक 2025 जी राम जी के नाम से प्रचारित इस नए प्रावधान के तहत रोजगार के दिनों को 100 से बढ़ाकर 125 करने का दावा किया जा रहा है लेकिन जमीनी हकीकत इससे कोसों दूर है।

उन्होंने कहा वर्तमान सरकार के दावों के बावजूद, अधिकांश ग्रामीण श्रमिकों को 50 दिन से अधिक का रोजगार भी नहीं मिल पा रहा है। मजदूरी का समय पर भुगतान नहीं हो रहा और योजना की पारदर्शिता व प्रभावशीलता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

ऑल इंडिया किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर कृष्ण राव ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा के नाम और ढांचे में किए गए बदलावों के विरोध में पंचायत स्तर तक ये अभियान प्रमुख कदम है। इस अभियान के तहत कांग्रेस जन पंचायत स्तर पर जनसंपर्क कर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता विपक्ष राहुल गांधी के पत्रों को ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान सहित रोजगार व मनरेगा सेवकों को वितरित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें