फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राव नरेंद्र को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू

Tue, 30 Sep 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। अटेली से दो बार व नारनौल से एक बार विधायक रहे व पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह को कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष बनाने पर क्षेत्र के लोग गदगद हैं। समर्थकों ने मंगलवार को खोड़ मोड़ पर बैठक कर लड्डू बांटे और आतिशबाजी की।
विज्ञापन

कांग्रेस की किसान सेल के पूर्व प्रदेश अधिकारी सुमेर सिंह प्रधान ने कहा कि राव नरेंद्र सिंह का अटेली से गहरा नाता है। पूर्व चेयरमैन कमलेश सैनी ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य हरियाणा में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाना है। इस मौके पर सुमेर, बलवंत सिंह, प्रो. राजबीर, राजेंद्र सरपंच, डाॅ. दिनेश शर्मा, बिजेंद्र यादव व तरुण यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें